कैंप में लगभग 300 महिलाओं ने करवाई रजिस्ट्रेशन- वीनू गोयल

डायमंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे 27वें निशुल्क स्वै-रोजगार सिखलाई कैंप
Facebook
X
WhatsApp

डायमंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे 27वें निशुल्क स्वै-रोजगार सिखलाई कैंप में महिलाओं व बेटियों ने बड़े उत्साह से रजिस्ट्रेशन करवाई। आदर्श स्कूल कैनाल कॉलोनी कैंप के इंचार्ज पिंकी ने बताया कि लगभग 102 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाई। संजय नगर सरकारी स्कूल में 113 व देशराज स्कूल किला रोड में मीनाक्षी मैडम ने बताया कि 106 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाई। इस मौके पर रजिंदर कौर ने जानकारी दी कि तीनों स्कूलों में सिलाई, कढ़ाई ,गिफ्ट पैकिंग ,ब्यूटीशियन, मेहंदी, मोबाइल शिक्षा, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, पेंटिंग, डांसिंग, सिंगिंग, इंग्लिश स्पीकिंग, किट व बैग, कढ़ाई, पोर्ट मेकिंग आदि कोर्स करवाए जा रहे हैं।
कैंप कोऑर्डिनेटर एम.के. मन्ना जी ने बताया कि उपरोक्त तीनों स्कूलों आदर्श स्कूल कैनाल कॉलोनी में सुबह 8:00 से दोपहर 12:00 तक ,सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल संजय नगर बठिंडा में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 तक और देशराज सीनियर सेकेंडरी स्कूल किला रोड बठिंडा में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 1 जून से 5 जून तक तक फॉर्म भरे जाएंगे। 4 जून से कोर्स की सिखलाई शुरू हो जाएगी। किसी भी जानकारी के लिए 92177-77707 पर संपर्क करें। रजिस्ट्रेशन के लिए पासपोर्ट साइज फोटो व आधार कार्ड की कॉपी अवश्य लाए।
समाज सेविका प्रिंसिपल वीनू गोयल जी ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 300 महिलाओं ने अलग-अलग कोर्सो में रजिस्ट्रेशन करवा दी है।

newslink

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Daily Astrology

Weather Update

Air Quality Index

Share Market

Gold and Silver price

Live Cricket