राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने डायमंड वेलफेयर सोसायटी के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में की शिरकत- वीनू गोयल

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने डायमंड वेलफेयर सोसायटी के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में की शिरकत- वीनू गोयल
Facebook
X
WhatsApp

बठिंडा। महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण के लिए वर्ष 2001 से निरंतर कार्यरत डायमंड वेलफेयर सोसायटी, बठिंडा द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम का आयोजन सोसायटी की अध्यक्ष एवं समाजसेवी प्रिंसिपल वीनू गोयल के नेतृत्व में किया गया। इसमें सोसायटी से जुड़ी हजारों महिलाएं, स्वयं सहायता समूहों की सदस्य, विभिन्न कौशल विकास (स्किल) कोर्सों की लाभार्थी एवं अन्य महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में श्रीमती विजया रहाटकर ने महिलाओं को केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी होना समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित लाभार्थी महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अपने अधिकारों एवं उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने डायमंड वेलफेयर सोसायटी के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में की शिरकत- वीनू गोयल
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने डायमंड वेलफेयर सोसायटी के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में की शिरकत- वीनू गोयल

इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग के डिप्टी डायरेक्टर श्री राम अवतार सिंह सहित आयोग की पूरी टीम भी उपस्थित रही।

कार्यक्रम के दौरान डायमंड वेलफेयर सोसायटी की कार्यप्रणाली एवं महिला सशक्तिकरण की यात्रा पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। वहीं, सुखमणि स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पंजाबी सभ्याचार पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर बठिंडा की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आठ महिलाओं को “Award of Excellence in Bathinda” से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. पूनम बंसल (मेला राम हॉस्पिटल), डॉ. प्रीति जिंदल (गोल्ड मेडिका हॉस्पिटल), रितु सवेरा (आस वेलफेयर सोसायटी), डॉ. रजनी जिंदल (DHMS), प्रिंसिपल मैरी एंटोनी सिंह (माउंट लिटरा ज़ी स्कूल), वीणा गर्ग (योग शिक्षिका), अमन ढिल्लों (डायरेक्टर, एस.बी.11 बुटीक एवं सैलून) तथा चरणजीत कौर (डायरेक्टर, दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल) शामिल रहीं।

कार्यक्रम में वीरपाल कौर, हरमन शर्मा, विमल बंसल, प्रतिभा शर्मा, सरबजीत, पिंकी, रविंदर कौर, प्रिंसिपल शारदा चोपड़ा, लक्ष्मी, प्रिंसिपल अनीता, हरजीत कौर, सुखविंदर कौर, गरिमा, सविता, रीना, प्रीति, नीरू, ज्योति, कमलेश, सीमा, इंदरजीत कौर, डिंपल, परमजीत कौर, मीनाक्षी सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में मंच संचालक एम.के. मन्ना ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का धन्यवाद किया। सोसायटी की अध्यक्ष वीनू गोयल ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें फुलकारी एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Daily Astrology

Weather Update

Air Quality Index

Share Market

Gold and Silver price

Live Cricket