महिला सहभागिता विवेकानंद शाखा बठिंडा द्वारा तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर आयोजित

महिला सहभागिता विवेकानंद शाखा बठिंडा द्वारा तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर आयोजित
Facebook
X
WhatsApp

महिला सहभागिता विवेकानंद शाखा बठिंडा द्वारा तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर आयोजित

महिला सहभागिता विवेकानंद शाखा बठिंडा द्वारा तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन 1 जून से 3 जून तक MRS PTU के प्रांगण में किया गया। यह शिविर शाखा संरक्षक श्री विजय कांसल एवं प्रांतीय महिला संयोजिका डॉ. दीपिका गुप्ता बंसल के मार्गदर्शन तथा शाखा महिला संयोजिका डॉ. कीर्ति सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।

शिविर के प्रथम दिवस बच्चों को भारतीय संस्कृति के अनुसार जन्मदिन मनाने की विधि सिखाई गई। श्रीमती श्रुति पाठक ने रामायण से प्रेरणादायक प्रसंग सुनाए तथा बच्चों से हनुमान चालीसा का पाठ करवाया। श्रीमती कनिका ने रोचक कहानियों एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बच्चों को अच्छे संस्कार देने का प्रयास किया। डॉ. कीर्ति सिंह ने बच्चों को आदर्श दिनचर्या के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

दूसरे दिन डॉ. दीपिका गुप्ता ने बच्चों को योग एवं प्राणायाम करवाते हुए उनके जीवन में महत्व की जानकारी दी। शाखा सचिव श्री रमेश गर्ग ने बच्चों को निजी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी संस्कार प्रदान किए। श्रीमती कनिका द्वारा ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछकर बच्चों के व्यवहारिक ज्ञान में वृद्धि की गई।
शिविर के तीसरे दिन श्रीमती श्रुति पाठक ने बच्चों को अहिल्याबाई होल्कर की प्रेरणादायक कथा सुनाकर उनमें देशभक्ति एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें देशभक्ति एवं धार्मिक गीतों के साथ नृत्य प्रस्तुतियां भी शामिल रहीं।

तीनों दिनों बच्चों को अल्पाहार, स्टेशनरी एवं स्वास्थ्य संबंधी उपहार वितरित किए गए, जिनका प्रायोजन विभिन्न सदस्यों द्वारा किया गया था।
शिविर में शाखा संरक्षक श्री विजय कांसल, अध्यक्ष श्री अमृतलाल खुराना, सचिव श्री रमेश गर्ग, सचिव श्री मोहन पसरिचा, डॉ. देवआनंद उत्तम, श्री जगमोहन बंसल एवं वरिष्ठ सदस्य श्री डी. एन. गोयल ने विशेष रूप से उपस्थित होकर बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया।
इसके अतिरिक्त श्रीमती सुदेश खुराना, आशु खुराना, जनदीप खुराना, अंजू कंसल एवं ममता पसरिचा ने भी उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Daily Astrology

Weather Update

Air Quality Index

Share Market

Gold and Silver price

Live Cricket